बाहिदपुर से अब एक किमी पीछे हटेगा टोल प्लाजा

0
756

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाई-वे पर बाहिदपुर में बन रहे टोल प्लाजा को अब एक किलोमीटर पीछे बनाने पर सहमति बन गयी है| जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है|
दरअसल बाहिदपुर में हाई-वे एनएचएआई 730 C पर बन रहा था| जिसको लेकर स्थानीय लोगों का बड़ा विरोध था, लोगों के आवास और प्रतिष्ठान पर बड़ा संकट खड़ा हो गया था| जिसको लेकर किसान यूनियन टिकैत नें समस्या को प्रमुखता से उठाया था| जिसमें कई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ| जिला प्रशासन ने भी कई बार रोड एवं परिवहन मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी की टोल प्लाजा आबादी में बन रहा है जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा|
किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया की एनएचएआई 730 सी के निदेशक शुभम सिंह ने पत्र जारी किया, उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा को एक किलोमीटर पीछे किया जा रहा है, जिसकी प्रतियां उन्होंने वाहिदपुर के किसानों में वितरित की जिसको लेकर बाहिदपुर के निवासी किसानों ने राहत की सांस ली है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]