परशुराम शोभायात्रा में भीड़ जुटाने को झोंकी ताकत

0
622

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज हैं। शोभायात्रा में भीड़ जुटाने के लिए जोरदार जनसंपर्क किया जा रहा है। आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हैं। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर सर्वसमाज उत्साह के साथ लगा है। घर-घर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है। रविवार को विमलेश मिश्रा, क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा, आदित्य दीक्षित, अजय दुबे अज्जू , अंकित तिवारी आदि ने नगर में घर-घर आमंत्रण पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ब्रह्ममंच की एक बैठक का आयोजन भी किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]