फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) भाजयुमो मंडल महामंत्री के साथ बाइक किनारे करनें के विवाद में होमगार्ड से विवाद हो गया | जिस पर मंडल महामंत्री के साथ कोतवाली के होमगार्ड नें मारपीट कर दी| मामला की जानकारी होनें पर भाजपा नेताओ नें कोतवाली का घेराव किया| जिसके बाद होमगार्ड पर कार्यवाही का भरोसा दिया गया | 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी अम्बुज गंगवार उर्फ छोटू पुत्र निर्दोष कुमार भाजपा युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री है| अम्बुज ने बताया कि वह बाइक से निजी कार्य से रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पार जा रहे 
थे| क्रासिंग बंद थी| वहां पहले से ही कोतवाली का होमगार्ड प्रेम चन्द्र यादव अपने दो साथियों के साथ खड़ा था| उसकी बाइक तिरझी खड़ी थी| जब अम्बुज नें बाइक को सीधा खड़ा करनें को कहा तो होमगार्ड प्रेम चन्द्र आक्रोशित होकर गाली-गलौज करनें लगा| जब इसकी शिकायत करनें अम्बुज कोतवाली आया तो होमगार्ड प्रेमचन्द्र भी आ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट करनें लगा| जब मना किया तो होमगार्ड नें कहा की तुम भाजपा के नेता हो इसलिए मारपीट कर रहें हैं| धमकी दी की यदि नेतागिरि की तो घर में घुसकर जान से मार देगे| 
मामले की जानकारी होनें पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व चेयरमैंन , नगर अध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, महेंद्र कुमार,जिला मंत्री अमर दीप दीक्षित, मनोज गंगवार आदि कोतवाली आ गये और होमगार्ड पर कार्यवाही की मांग की| काफी देर तक कोतवाल अनुराग मिश्रा के साथ नोकझोंक भी हुई| बाद में कोतवाल नें कार्यवाही का भरोसा दिया| कोतवाल अनुराग मिश्रा ने जेएनआई न्यूज को बताया कि होमगार्ड की रिपोर्ट कमांडेट होमगार्ड को भेजी जायेग|
भाजयुमो मंडल महामंत्री को होमगार्ड नें कोतवाली में पीटा, कार्यवाही की मांग



