विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता खराब, प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही के निर्देश

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय शुकुरुल्लापुर का निरीक्षण किया गया| जिसमे शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली|
डीएम नें निरीक्षण में 31 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 15 बच्चे उपस्थित पाये गये, विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गयी| बच्चों में सामान्य जानकारी का भी अभाव पाया गया| विद्यालय में बने मिड-डे- मिल की गुणवत्ता भी अत्यन्त खराब पायी गयी व मिड डे मील की मात्रा उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अत्यन्त कम पाई गयी| जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गयी, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद को स्वयं इस मामले का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।