फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड राजेपुर के ग्राम खड़ौली स्थित गौवंश आश्रय स्थल का
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें निरीक्षण किया| जहाँ भूसा का भंडारण करनें के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी को निरीक्षण में गौशाला 283 गौवंश मिले| साफ सफाई की स्थिति देखी| गौशाला में भूसा, दाना, का पर्याप्त भंडारण पाया गया| गौबंश की ईयर टैगिंग मिली| कर्मचारियों का मार्च तक का भुगतान हो गया है| गौशाला में सीसी टीवी कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन मिला| जिलाधिकारी नें निर्देश दिये कि कैमरे इस एंगल से लगाये जाये जिसमे गौशाला के प्रवेश द्वार व गौवंश को दिये जाने वाला चारा दिखाई दे जिससे यह पता चल सके कि उन्हें खाने में क्या दिया जा रहा है|
गौशाला की 02 हैक्टेयर भूमि पर हरा चारा बोनें के निर्देश दिये| अगली सीजन में गेहूँ भी बोया जाये, गेहूँ कटाई का सीजन शुरू हो गया है, भूसा का पर्याप्त भण्डारण कर लिया जाये, जिलाधिकारी द्वारा गौशाला में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी नें गौवंश को गुड़ खिलाकर गौसेवा की| उपजिलाधिकारी अमृतपुर आदि रहे।

गौवंश आश्रय स्थल में भूसा भंडारण के निर्देश



