सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर लगे राष्ट्र द्रोह: हरबंश सिंह

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरवंश सिंह ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि सुमन पर राष्ट्र द्रोह की कार्यवाही की जाये|

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित ओ पत्रकार वार्ता में कुंवर हरवंश सिंह ने कहा कि सपा सांसद को इतिहास की जानकारी नहीं है, जिससे उन्होंने ऐसा बयान दिया जो किसी भी सूरत में प्रामाणिक नहीं है। सपा सांसद के बयान से पूरे देश में समाज आंदोलित हो गया गनीमत रही कि हिंसक वारदातें नहीं
हुईं। सपा सांसद सुमन पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन रहते हुए इस प्रकार के बयान नहीं दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रामजीलाल सुमन के बंगले को घेरने का प्रयास किया था, लेकिन सरकार ने बंगले को छावनी का रूप दे दिया है, इस कारण से हम घेराव नहीं कर पाए। राणा सांगा वाले मामले में कोर्ट में क्षत्रिय समाज ने केस दायर किया है, जिसका फैसला 22 तारीख को होना है। उन्होंने कहा कि लोग पहले इतिहास को पढ़ें और महापुरुषों के बारे में जाने इसके बाद गलत टिप्पणी करें|वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता वीरेंद्र सिंह राठौर व महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू , देवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह आदि रहे।