फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता के मैनेजर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करनें के मामले में पुलिस नें पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|
थाना जहानगंज के कस्बा निवासी शिवम कटियार पुत्र कमलेश कटियार ने मुकदमा दर्ज कराया| शिवम नें 
कहा कि वह मेरापुर के नदौरा निवासी प्रदीप यादव के पेट्रोल पम्प बघार भोजपुर पर मैनेजर है| बीते 22 फरवरी को उसकी साली की बारात जनपद कन्नौज के कचेहरी टोला मकरंद नगर थाना कमालगंज के ग्राम कीरतपुर से गयी थी| जिसमे कीरतपुर निवासी सोमिल पुत्र प्रमोद कटिया व वैभव पुत्र राम सिंह नें शराब के नशे में लड़की पक्ष से आयी महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड की| जब शिवम इसका विरोध किया| जिसकी रंजिश आरोपी माननें लगे| 16 अप्रैल को वह बाइक से जिला जेल चौराहे पर पम्प मालिक प्रदीप यादव के शस्त्र के अभिलेख लेनें रामप्यारी गेट्स हाउस वीरेंद्र कटियार के पम्प पर आया था| उसी
दौरान शादी में हुए विवाद की खुन्नस में आरोपियों सोमिल, वैभव के साथ ही अरमान उर्फ अंकुश कटियार, मनीष कनिया वाले , कौशलेन्द्र पुत्र राम सिंह व दो अज्ञात लोगों नें उसको जबरदस्ती एक कार में डाल लिया और आँखों में पट्टी व हाथ पैर बाँध दिये| आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसे पजाबा नगला के एक बाग में ले गये| आरोपियों नें मारपीट कर पैर स्पर्श कराये| अरमान व सोमिल नें तमंचे की बट से मारपीट की| मांफी भी मंगवायी| इसका वीडियो भी बनवाया| आरोपी महरुपुर क्रासिंग के निकट जान से मारनें की धमकी देकर चले गये|
सपा नेता के मैनेजर का अपहरण कर मारपीट करनें में दो सगे भाईयों सहित 7 पर एफआईआर



