निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्रों का किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्रों का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया| जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा 926.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 440/220/132 विद्युत केंद्र उखरा मोहम्दाबाद व विद्युत केंद्र निसाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया व निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व तकनीकी समस्याओं को दूर कर निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी सदर रजनी कान्त,अधीक्षण अभियंता अजय कुमार आदि रहे |