आंधी में टूटे 600 पोल,1 करोड़ 25 लाख का नुकसान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों तेज आंधी व बारिश से पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया था| विभाग लगातार व्यवस्था को पटरी पर लानें के लिए लगा है | लेकिन अभी तक भी कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू नही हो पायी है|

जनपद में कुल 41 उपकेंद्र हैं| लगभग 300 फीडर है| विगत दिनों आयी आंधी ने लगभग हर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बाधित किया था| जनपद में आधी के दौरान लगभग 6 सैकड़ा विद्युत पोल व इंसुलेटर टूट गये| जिन्हें ठीक किया जा रहा है| याकूतगंज, कीरतपुर व ढिलाबल फीडर पर नलकूप की सप्लाई को दुरस्त करनें का कार्य किया जा रहा है| वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विजाधरपुर पाल नगला सेंट्रल जेल-जिला जेल मार्ग में भी पेड़ गिरने से लाइन व पोल टूट गया था| जिसकी विद्युत आपूर्ति को अभी तक ठीक नही किया जा सका है| जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है| जनपद भर में
लगभग 1 करोड़ 25 लाख का वजट सप्लाई ठीक करनें में लगेगा | अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि पाल नगला विजाधरपुर की विद्युत सप्लाई को जल्द ठीक कराया जायेगा|
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार नें बताया कि जनपद में लगभग 600 पोल के साथ ही अन्य सामग्री ध्वस्त हुई है| लगभग 1 करोड़ 25 लाख का बजट बिद्युत सप्लाई दुरस्त करनें के लिए लगेगा| जिसका बजट बनाकर भेजा गया है| लगभग जगहों की विद्युत सप्लाई दुरस्त कर दी गयी है| काम तेजी से चल रहा है|