लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश,आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है|जिससे मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है|
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल शुक्रवार और 19 अप्रैल शनिवार को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश होने की सम्भावना है|जिसमे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ, इटावा,औरैया,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। तेज हवा और बारिश के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचे|
साबधान:प्रदेश में आँधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


