फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फर्रुखाबाद विकास मंच नें पांचाल घाट गंगा पुल की रिपेयरिंग के बाद चंद दिनों में ही हालत खस्ता हो जानें व अन्य समस्यायें के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा | 
विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में कहा कि कादरीगेट से मसेनी सड़क पर चल रहे घटिया निर्माण कार्य चल रहा है | टेन्डर में सम्मिलित विद्युत लाइन की शिफ्टिंग एवं नाला का निर्माण कार्य भी होना था जो नही कराया जा रहा है| पांचाल घाट स्थित गंगा के पुल पर रिपेयरिंग व मरम्मत कार्य के लिए एक माह यातायात को बंद करने के बाद कार्य पूर्ण होने पर पुल को खोलते ही 
जगह-जगह गड्ढे और ज्वाइंटों के बीच पड़े गाटर खुलनें लगे हैं| दोषी अधिकारियों तथा कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गयी| भईयन मिश्रा ने कहा कि यदि एक हफ्ते के अंदर पुल एवं ब्रह्मदत्त की मूर्ति से लेकर पुल के बीच सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता है तो पांचाल घाट पर ही आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा| रामदास गुप्ता, कोमल पांडे, अमित कुशवाहा ,रामू गुप्ता, आलोक मिश्रा, भोले, मोहित खन्ना, राहुल शर्मा, राजा मिश्रा, सौरभ पांडेय, राहुल दीक्षित हुड्डा, आशीष गुप्ता,अफरोज आलम खान, निजाम अंसारी, सौरभ गुप्ता, सोहेल मंसूरी, श्यामहरे भास्कर, संतोष भास्कर, राजू शाक्य, राजेन्द्र कुशवाह, धर्मेंद्र राठौर, रोहित ठाकुर, कुलदीप कुशवाह आदि रहे |
पांचाल घाट पुल की घटिया रिपेयरिंग होनें पर विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन



