मौसम का मिजाज बदलनें से अन्नदाता के माथे पर बल

0
404

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया। सुबह की शुरुआत जहाँ तेज धूप से होती थी, लेकिन आज मौसम ने करवट ली तो धूप तो नही लेकिन जनपद में अचानक बदले मौसम के मिजाज नें किसानों की सर्वाधिक चिंता बढ़ा दी हैं| एक तरफ गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ आम की फसल को भी नुकसान हुआ|

मौसम के बार-बार हो रहे बदलाव से किसान परेशान दिखा। 50 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की फसल कटने को बाकी है। किसान रात दिन फसल काटने में जुटा भी हुआ है। मौसम का बिगड़ा स्वरूप देखकर किसान सुबह से ही खेतों की ओर दौड़ पड़ा और कटी पड़ी फसले सहेजने में जुटा रहा। गनीमत यह रही
की मौसम जरूर बिगड़ा रहा, लेकिन किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। इससे किसानों को थोड़ी राहत बनी रही। गेंहू के साथ ही साथ तम्बाकू की फसल को भी नुकसान बताया जा रहा है| बूंदाबांदी से ज्यादा फसल प्रभावित नहीं हुई। यदि ज्यादा बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
कई जगह पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई हुई बाधित
कमालगंज के शेखपुर गांव के निकट 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गयी| जिससे सप्लाई बाधित रही| अमृतपुर में विधुत व्यवस्था ध्वस्त हुई| कई जगह बिजली के पोल भी टूट गए है। 6 घंटे 33 केबी लाइन ब्रेक डाउन रही है। तेज आंधी व पानी आने से अमृतपु के चारों उपकेंद्र से संचालित लगभग 300 गांव की बिजली गुल हो गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]