परिवहन विभाग का वसूली में प्रदेश में प्रथम स्थान

0
441

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों को वसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई ,आबकारी विभाग की वसूली ठीक पाई गयी वहीं परिवहन विभाग का वसूली में प्रदेश में प्रथम स्थान आया| मंडी कायमगंज की वसूली कम पाई गई, मंडी कायमगंज को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया,वन विभाग की वसूली कम पाई गई, नगर पंचायत कंपिल की वसूली पाई गई। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि अधिकारी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]