फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास बीजेपी जिला मुख्यालय पर 28 मार्च से 30 मार्च के बीच चलने वाले महा संपर्क अभियान की तैयारी बैठक की समीक्षा जिलाध्यक्ष फतेहचद्र वर्मा की अध्यक्षता में की गयी|
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया योगी सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरे हो गये हैं| इन 8 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी घर-घर पहुंचाने के निर्देश संगठन से प्राप्त हुए हैं| महासंपर्क अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक मंडल के सभी शक्ति केंद्रो पर संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है| यह कार्यकर्ता तीन दिवसीय महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार के कार्यों वाले पत्रक घर-घर देने का कार्य करेंगे| इस महाप्रचार अभियान में जनपद स्तर पर मॉनिटरिंग टीम गठित की गई है, जो इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेगी। जनपद के प्रत्येक शक्ति केंद्रो पर एक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के सभी मंडलों में प्रचार सामग्री को उपलब्ध करा दिया जाएगा| पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री सुनील रावत, अशनील दिवाकर, रश्मि दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
सरकार के आठ साल बेमिसाल की जानकारी देनें घर-घर जायेगी बीजेपी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



