पंजाब सरकार के खिलाफ भाकियू नें खोला मोर्चा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंजाब व हरियाणा के खनोरी व शंभू बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलनरत किसानों को जबरदस्ती पंजाब सरकार द्वारा हटाए जाने पर भाकियू टिकैत गुट ने जनपद फर्रुखाबाद में रोष व्यक्त कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा|
प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि 13 महीने से किसान एमएसपी और अन्य मांगों के लिए लड़ रहे थे, उन किसानों को पंजाब सरकार ने जबरदस्ती हटाया, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है| यह नीच कार्य पंजाब सरकार ने किया है| कानपुर बुंदेलखंड मंडल के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि यह पंजाब की ही बात नहीं है यह पूरे देश की बात है पूरे देश का किसान पंजाब के किसानों की तरफ देख रहा है| और अगर जरूरत पड़ी तो जनपद से भारी संख्या में किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है, जिस तरीके से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में नहीं रही, इसी तरह यह सरकार पंजाब में भी आज से अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे|कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी, जिला संरक्षक छबीनाथ सिंह शाक्य, बृजेश गंगवार, संजीव सिंह,कृष्ण गोपाल मिश्रा, पुजारी कटियार, अभय यादव, मुकेश शर्मा,अफरोज मंसूरी,गोपी शाक्य , संजय यादव, अनीश सिंह (सोनू), शिवराम शाक्य, प्रदीप यादव, मोनू प्रधान ढीलावल रहे |