अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद नें फूंका औरंगजेब का पुतला

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नागपुर में हुई घटना के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद नें औरंगजेब का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया |

शहर के चौक पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने नागपुर की घटना का जमकर विरोध कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुगल शासक औरंगजेब के पुतले पर चप्पलें बरसाईं और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन पेश किया। उनकी प्रमुख मांगों में मुगलकालीन प्रतीकों और नामों को हटाना आदि रहीं है। संगठन ने दिल्ली और देश भर में मुगलों के नाम पर मौजूद मार्गों के नाम बदलने की मांग की है। भारत से मुगलों की सभी निशानियों को मिटा देना चाहिए। उन्होंने औरंगजेब और उसके अनुयायियों को देश से बाहर करने की मांग की।