फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) होली के त्योहार को लेकर पुलिस शांति का माहौल कायम रखने की योजना बनाने में जुटी है। ऐसे में सभी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ बवालियों पर पुलिस सीधी नजर रख रही है| थाना पुलिस नें फ्लेग मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की सलाह दी| 
थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सोलंकी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा बाजार के साथ ही क्षेत्र में पैदल का भ्रमण किया| थाना क्षेत्र में 104 गांव में कुल 165 होली रखी गई है| थानाध्यक्ष ने पैदल गस्त किया इसके साथ ही अलाउंस भी किया गया| पुलिस नें कहा कि होली के त्योहार पर आखत शांतिपूर्वक ढंग से डालें| ग्रामीणों से कहा कि अगर कहीं भी कोई छोट-मोटा विवाद हो तत्काल पुलिस को सूचना दें |थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया गया है कि रात में होली जहां पर रखी गई है वहां पर आग जलाई जाएगी| ग्रामीणों को गांव में शांतिपूर्वक से होली का त्योहार मनानें की सलाह दी गयी है| 


होली पर हुड़दंग कर माहौल बिगाड़ा तो जाना पड़ेगा जेल



