सचिव के घर के बाहर फायरिंग करनें में पांच गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सचिव के घर के बाहर जानलेवा हमला कर फायरिंग करनें के मामले में पुलिस नें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
बीते 10 मार्च सोमवार की शाम कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के आवास के ठीक सामनें विकास खंड कमालगंज के ग्राम पतौजा में सचिव पद पर तैंनात अमित शुक्ला का घर है| बीते सोमवार को शाम अमित शुक्ला व उनका पुत्र विराट शुक्ला घर पर थे| इस दौरान घर के बाहर एक बाइक पर तीन नकाब पोश व एक स्कूटी पर सबार हमलावरों नें उनके घर के बाहर रेस करनें लगे| जब अमित शुक्ला व उनका पुत्र विराट घर के बाहर निकला तो हमलावरों नें ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| मामले में अमित शुक्ला नें सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी पियूष यादव पुत्र राजीव यादव, लोको रोड निवासी करन माथुर पुत्र संजय, शीशम बाग फतेहगढ़ निवासी शनि राजपूत पुत्र राजबाबू, यश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, रजत ठाकुर उर्फ सत्यम पुत्र गोपाल सिंह, देवेश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, देव राजपूत पुत्र टुनटुन, मसेनी निवासी संजय सोमवंशी का पुत्र सोलाज सोमवंशी,लोको रोड निवासी लकी पुत्र रघुवीर, लोकोरोड़ काशिम बाग निवासी आदर्श पिता अज्ञात, ग्वालटोली निवासी अर्जुन पुत्र पिंटू यादव, शीशम बाग निवासी जितिन राजपूत पुत्र विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था| बुधवार को कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें सिबिल लाइन फतेहगढ़ निवासी पियूष यादव पुत्र राजीव यादव, शीशम बाग फतेहगढ़ निवासी शनि राजपूत पुत्र राजबाबू, रजत ठाकुर उर्फ सत्यम पुत्र गोपाल सिंह, देवेश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, देवान्त उर्फ देवेश मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा, करन माथुर पुत्र संजय माथुर निवासी भोलेपुर न्यू इंद्रा कालोनी को गिरफ्तार किया गया| आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो बाइकें बरामद की गयीं|