फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होली के त्योहार पर आबकारी टीम ने पुलिस के सहयोग से कादरी गेट क्षेत्र के लकूला गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना पर दबिश दी| इस दौरान टीम ने दो कारोबारी को भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये| यह लोग होली के त्यौहार को लेकर कच्ची शराब का भंडारण कर रहे थे|
होली के त्यौहार को लेकर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने सभी आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में कच्ची शराब के कारोबारी पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे| बुधवार को आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह अपनी टीम के साथ कादरी गेट थाने पहुंचे व थाना पुलिस से वार्ता की| इसके बाद लकूला गिहार बस्ती में दबिश दी| टीम को देख कच्ची शराब कारोबारी ने भागने का प्रयास किया, हालांकि टीम ने घेरा बंदी कर तीन कारोबारी को दबोच लिया|
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए कारोबारी ने अपना नाम सोनपाल निवासी नरकसा थाना कादरी गेट, विकास निवासी रामलीला गड्डा, धर्मेंद्र कुमार निवासी दीनदयाल बाग बताया| इनके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुये| उन्होंने बताया कि इन कारोबारी की महिला साथी रेनू पत्नी छुट्टन निवासी लकूला, सुमन पत्नी दीपचंद निवासी लकूला टीम को देखकर फरार हो गयी |आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है| आरोपी होली के त्यौहार को लेकर कच्ची शराब का भंडारण कर रहे थे| इसकी सूचना मिलने पर छापा मारा गया| आबकारी निरीक्षक नें बताया कि कारोबारी के खिलाफ गुरुवार को भी छापेमारी की जायेगी| किसी भी कीमत पर अबैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जायेगी|
आबकारी टीम ने पकड़ी कच्ची शराब की फैक्ट्री, तीन दबोचे



