सूदखोर की पिटाई से तनाव में युवक ने फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फांसी लगाने से युवक गंभीर हो गया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों नें मृतक को सूदखोर द्वारा मारपीट किये जाने को लेकर तनाव में फांसी लगा लेनें का आरोप लगाया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा निवासी 22 वर्षीय शहजाद अली पुत्र मेहराज नें पानी के पाइप में चारपाई की निबाड़ से फांसी लगा ली| जानकारी होनें पर परिजन उसे शाम 4:29 बजे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया गया| अस्पताल पंहुचे मृतक के भाई शहदाव व बुआ नसीमा बेगम नें आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पप्पू कुरैशी नें उधार रूपये मृतक शहजाद अली को दिये थे| शहजाद प्रतिदिन पप्पू को तकरीबन 500 रूपये देता था | लेकिन पप्पू उसके साथ मारपीट भी करता था| शनिवार को भी पप्पू शहजाद को अपने साथ अपने घ्र्लेग्य और उसके साथ मारपीट की| जब शहजाद को बुलाने उसकी बहन यास्मीन गयी तो उसके साथ भी आरोपी नें गाली-गलौज कर दी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| मृतक की माँ नसीमा बेगम आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |