सांड ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)अधेड़ को खेत की रखवाली के दौरान सांड नें पटक-पटक कर घायल कर दिया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
जनपद शाहजहाँपुर के थाना अल्लागंज अमलीया निवासी 50 वर्षीय सतेन्द्र राजपूत खेत की तरफ रखवाली करनें गये थे| सतेन्द्र के पुत्र आरेंद्र नें बताया कि खेत की रखवाली करनें के दौरान शनिवार अहले सुबह एक सांड नें सतेन्द्र को घेर लिया और पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी ममता का रो-रो कर बुरा हाल हो गय|