फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद दौरे पर पंहुचे परिवहन कमिश्नर बृजेश नारायण सिंह नें मोहम्मदाबाद के ताजपुर में निर्माणाधीन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ कार्यालय) का निरीक्षण कर निर्माणकार्य की गुणवत्ता को परखा| इसके साथ ही उन्होंने नेकपुर कला इटावा-बरेली हाई-वे स्थित एआरटीओ कार्यालय में पंहुच निरीक्षण भी किया|
यातायात कमिश्नर बृजेश नारायण सिंह ने ताजपुर निर्माणाधीन एआरटीओ भवन का निरीक्षण करनें पंहुचे| कमिश्नर ने शहर से काफी दूर कार्यालय का निर्माण कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त की l कमिश्नर ने कहा कि कार्यालय में काम से आने वाले लोगों को काफी समस्या होगी, आसपास कोई बस्ती नहीं है, कार्य पूर्ण होने की तिथि के बारे में जानकारी ली| निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को निर्माण कार्य संतोषजनक मिला l
एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
कमिश्नर नें एआरटीओ कार्यालय पंहुचकर विभिन्य पटलों के लिपिकों से जानकारी ली| ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी ली| बकाया राजस्व को समय से जमा करानें के निर्देश दिये| इसके साथ ही साथ कार्यालय में कबाड़ देखकर नाराजगी जाहिर की| वह एआरटीओ कार्यालय कक्ष में भी गये और जानकारी ली| कमिश्नर नें जेएनआई को बताया कि कार्यालय में सब ठीक मिला| काफी चीजे ऑन लाइन हो गयी है| लिहाजा लोगों को कार्यालय के चक्कर कम लगाने होंगे| वहीं निर्माणाधीन एआरटीओ भवन को ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिये गये है| अतिरिक्त उप जिलाधिकारी गजराज सिंह, एआरटीओ बिजेंद्र नाथ चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चन्द्र राजपूत आदि रहे |
कमिश्नर नें परखी निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय की गुणवत्ता



