फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के ऑटो और ई-रिक्शा चालक अश्लील गाने बजाते हैं, जो उसमें बैठी महिला व छात्रायें भी शर्मसार होती हैं। यह हालत तब है जबकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यात्री वाहन में सवारियों की अनुमति के बिना गाने ही नहीं बजाए जा सकते हैं, लेकिन ऑटो-ई-रिक्शा चालक न सिर्फ इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे| गुरुवार को यातायात पुलिस नें कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा आदि से साउंड सिस्टम को हटवाया| इसके साथ ही कुछ के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी की| जिससे ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया|
शहर में चल रहे अधिकतर ई-रिक्शा में अवैध तरीके से म्यूजिक सिस्टम लगे हुए हैं। जैसे ही इनमें महिला एवं लड़कियां बैठती हैं, चालक गाना बजाना शुरू कर देते हैं। अश्लील, दो अर्थ वाले गानों की आड़ में चालक महिला सवारियों से एक तरह बदसलूकी करते हैं। विरोध करने पर कई बार चालक बदसलूकी करने पर उतारू हो जाते हैं। सबसे अधिक मामले गर्ल्स कॉलेज के आसपास देखने को मिलते हैं। कॉलेज व स्कूल के पास भी चालक अपना आटो व ई-रिक्शा लेकर खड़े रहते हैं। आटो आगे बढ़ते ही चालक अश्लील गाने बजाना शुरू कर देते हैं। गुरुवार को यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने सेन्ट्रल जेल चौराहे, लाल दरवाजा,फतेहगढ़, पांचाल घाट चौराहा आदि जगहों पर अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्यवाही की| इसके साथ ही उनकी साउंड मशीने भी निकलवा दी गयीं|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि अश्लील गाने बजानें को लेकर शिकायत मिली थी | लिहाजा ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी| अभियान लगातार जारी रहेगा|
ई-रिक्शा में अश्लील गानें बजानें वालों का यातायात पुलिस नें बजाया बैंड
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



