फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) फौजी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी आदि साफ कर दी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस नें तीन को हिरासत में लिया है|
कोतवाली क्षेत्र ग्राम खिमसेपुर निवासी पवन सिंह परिहार पुत्र दिनेश सिंह बीते दिन अपने रिश्तेदार के घर कटिनना गये थे| सुबह 9 बजे चोरों नें उनके घर के ताले तोड़कर 25 हजार रूपये और चेक बुक आदि पार कर दिये| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि तहरीर नही मिली है| पुलिस जाँच करेंगी|



