बाइक व एक लाख नकदी ना देनें पर विवाहिता की हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फांसी पर झूलती मिली विवाहिता के स्वजनों नें एक लाख रूपये व बाइक दहेज में ना देनें पर हत्या किये जानें का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया| मामले में मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गयी है| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
जनपद बदायूं के कादरचौक निवासी मनोज कुमार मिश्रा नें कोतवाली फतेहगढ़ को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री अदिति उर्फ अंशिका का विवाह लगभग 14 माह पूर्व जेएनबी रोड़ फतेहगढ़ निवासी पार्थ पाण्डेय पुत्र नीरज पाण्डेय के साथ किया| लेकिन ससुराल वालों पार्थ पाण्डेय,ससुर नीरज पाण्डेय,सास प्रतिभा पाण्डेय एक बाइक व एक लाख रूपये और लेनें के लिए प्रताड़ित करते रहते थे| बीते 2 मार्च को 11:20 बजे प्रतिभा का फोन आया और उसने कहा कि उसके ससुराल वाले बाइक व एक लाख रूपये ना देनें को लेकर उसकी हत्या करनें की योजना बना रहे है| नीरज पाण्डेय ने 2 मार्च शाम को सूचना मिली कि उसकी पुत्री को ससुरालीयों नें मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी है| 3 मार्च को मृतका के स्वजनों नें जमकर हंगामा किया| पुलिस को मृतका के पिता नें तहरीर दी|