गर्मी के तेवर तल्ख़,आसमान से बरसेगी आग!आईएमडी ने की भविष्यवाणी

0
440

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी के लिए अप्रैल मई का इतंजार नहीं करना पड़ेगा|यह सिलसिला मार्च से ही शुरू हो सकता है यह दावा मौसम विज्ञान विभाग ने किया है आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मार्च से मई के बीच तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा,जिससे भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है|
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान लू (हीटवेव) के दिन भी ज्यादा होंगे,जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है|यह अनुमान भारत के ज्यादातर हिस्सों के लिए है|
मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 2025 के गर्मी के मौसम में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और हीटवेव्स के दिनों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज होगी| मार्च 2025 में ही यूपी के दक्षिणी इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है|जिसके परिणामस्वरूप हीटवेव्स के दिनों में बढोत्तरी हो सकती है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]