फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी| जिसमे समाज और संगठन को एक जुट करनें पर मंथन किया गया|
शहर के नवभारत सभा भवन में अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा की आयोजित बैठक में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष परषोत्तम वर्मा व महामंत्री ईश्वरदयाल राजपूत ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है| महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि 30 मार्च को फर्रुखाबाद में महासभा का विशाल सम्मेलन होगा| बैठक में महामंत्री ईश्वरदयाल राजपूत, रजनेश राजपूत, सन्देश राजपूत उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, अनिल राजपूत चैयरमेन नवाबगंज, कुंवरजीत राजपूत सदस्य जिला पंचायत, नंदकिशोर राजपूत, गंगाप्रसाद राजपूत पूर्व प्रधान, सुशील राजपूत, दीपक राजपूत प्रधान, कमलेश राजपूत जिला मंत्री महेन्द्र राजपूत, अनुज राजपूत, दामोदर राजपूत, सोरन सिंह राजपूत अमित राजपूत सदस्य जिला पंचायत प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत,अजय राजपूत सोशल मीडिया व संरक्षक किशोरी लाल वर्मा, ओमप्रकाश राजपूत, बेचेलाल वर्मा, लज्जाराम वर्मा, डा. हेमचंद्र राजपूत, शीलचंद वर्मा प्रमुख, घनश्याम वर्मा को घोषित किया गया।
अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा की जिला कमेटी घोषित



