बाबा नीम करौरी महाराज की ध्वज पदयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

0
538

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाबा नीम करोली महाराज की ध्वजा पदयात्रा में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा| नगर में यात्रा का पुष्प वर्षा के बीच स्वागत किया गया| भव्य सजाई गई बाबा की झांकी की लोगों ने जगह जगह आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया। जिससे सुबह से ही नगर का माहौल आध्यात्मिक बना रहा।
रविवार सुबह नितगंजा स्थित शिव मंदिर से निशान यात्रा प्रारंभ हुई। इस यात्रा की खास बात यह है कि बाबा नीम करौरी महाराज के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा विशेष रूप से भोपाल से आकर यात्रा में शामिल हुये|
ध्वज पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बाबा की तपोस्थली नीम करौरी धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारों और पुष्प वर्षा करते रहे। यात्रा रेलवे रोड, जसमई दरवाजा होते हुए नीम करौरी धाम की ओर रवाना हुई। यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री भी शामिल होकर बाबा के दरबार में माथा टेका । आयोजन समिति द्वारा यात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, और प्रचार-प्रसार की समुचित व्यवस्था की गई है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सांसद मुकेश राजपूत, प्रभात मिश्रा, लखन दीक्षित, प्रिंस शुक्ला, भईन मिश्रा,नीरज पारिख, शिवम दीक्षित,नीरज सक्सेना,सुदेश दुबे , श्वेता दुबे में शामिल हुए |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]