पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित करें समाधान

0
295

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइंस सभागार में शुक्रवार को पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। इसमें पेंशनरों ने समस्याएं बताईं। जिसका संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिये।
बैठक में एएसपी ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पेंशनरों की सहूलियत के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपने अनुभव के जरिये विभाग का सहयोग करें। जिससे पुलिस प्रणाली को और सुद्र्ण बनाया जा सके। एएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी सिर्फ पद से सेवानिवृत्त होते हैैं, समाज के प्रति उनके दायित्व बने रहते हैं। ऐसे में रिटायर पुलिसकर्मी अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सदैव तत्पर रहें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]