प्राथमिक विद्यालय में सफाई की स्थिति मिली खराब

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रा0 विद्यालय निनौआ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में विद्यालय में पठन पाठन की गुडवत्ता ठीक पाई गयी| सफाई की स्थिति खराब मिली, शौचालय गंदे पाये गये, जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जतायी गयी| विद्यालय में अच्छी साफ सफाई रखने के लिये निर्देशित किया| कुल 90 पंजीकृत बच्चों में से 55 उपस्थित पाये गये, मिड डे मील में तहरी बनती पाई गई, विद्यालय प्रांगण में स्थापित झूले टूटे पाये गये| जिनको सही कराने के लिये निर्देश दिये| जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में चल रहे प्लास्टर में इस्तेमाल हो रही सामग्री का निरीक्षण किया गया| विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये गये।