ट्रक खराब होनें से पांचाल घाट पुल पर लगा जाम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रक खराब होनें से पांचाल घाट पुल पर जाम लग गया| जिससे राहगीरों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा |
गुरुवार को थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर पुल पर एक ट्रक खराब हो गया| जिससे आनें-जानें वाले वाहनों का दोनों तरफ से लम्बा जाम लग गया| लोगों को काफी देर तक जाम खुलनें का इंतजार करना पड़ा| काफी देर बाद खुले जाम के बाद लोगों नें राहत की साँस ली|