फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) आरोपियों को पकड़ कर लायी पुलिस उन्हें चौकी में अकेला बैठाकर एक प्राइवेट शख्स के सहारे छोड़ कर चली गयी| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
कोतवाली की मंडी चौकी पर उपनिरीक्षक अवधेश यादव की प्रभारी के तौर पर तैनाती है| मिली जानकारी में मुताबिक पुलिस जुआ के मामले में कुछ आरोपियों को पकड़ कर चौकी में लेकर आयी|चौकी में आरोपियों को बैठाकर पुलिस चली गयी| आरोपी बिना पुलिस की मौजूदगी के एक निजी युवक की जिम्मेदारी पर बैठाये गये| जिसका किसी नें वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया|
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नें बताया मामले की जाँच करायी जायेगी |
चौकी के भीतर आरोपियों को भगवान भरोसे छोड़ पुलिस अंतर्धान!



