गंगा में डूबने से दो छात्रों की मौत, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बरामद किया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला शीशम बाग निवासी 15 वर्षीय आर्यन पुत्र जगवीर सिंह अपने छोटे भाई सुशांत प्रताप सिंह, आर्यन का दोस्त 15 वर्षीय अंश दिवाकर पुत्र रविन्द्र सिंह अपने छोटे भाई आयुष निवासी शीशम बाग कैट के साथ पांचाल घाट पीपा पुल के निकट गंगा नहाने आये थे| अचानक आयुष पानी में डूबने लगा| तो आयुष व उसका दोस्त उसे बचाने के लिए गये तो वह दोनों डूब गये| घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक दोनों छात्र लोको रोड़ सोनी पारिया स्कूल में कक्षा 9 के छात्र थे| सूचना मिलने पर थाना कादरी गेट के अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस नें गोताखोरो की मदद से दोनों के शवों को बरामद किये| अपराध निरीक्षक चन्द्रिका प्रसाद नें बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है|