रिटायर्ड सचिव को टक्कर मार अनियंत्रित कार खड्ड में घुसी

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाइक सबार रिटायर्ड सचिव के टक्कर मारकर अनियंत्रित कार खड्ड में पलट गयी| जिससे सभी बाल-बाल बच गये|
थाना अमृतपुर के कस्बा निवासी बाल मुकुंद पाठक रिटायर्ड सहकारिता विभाग के सचिव है| वह बाइक से राजपुर किसी कार्य से आये, जहाँ से वह वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे | कस्बा राजपुर के निकट तेज रफ्तार कार नें उनकी बाइक के जोरदार टक्कर मार दी| जिसके बाद कारखड्ड में चली गयी| कार सबार युवक विकास के चोट आयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें मौके पर जाकर जाँच की|