फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) पति से विवाद में विवाहिता नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरी सारंगपुर निवासी 20 वर्षीय विनीता के पति अनमोल दावत खानें जा रहे थे| मिली जानकारी के मुताबिक जब विनीता नें दावत जानें से अनमोल को रोंका तो वह नही माना| जिस पर विनीता आक्रोशित हो गयी और उसने तैस में आकर पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, थानाध्यक्ष मोनू शाक्या मौके पर पंहुची| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है |



