ट्राफिक पुलिस की 19 वाहनों पर कार्यवाही

0
528

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को कागजात पूरे नहीं रखने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। यातायात पुलिस नें शहर में कई जगह अभियान चलाकर 19 वाहनों पर कार्यवाही की| ट्राफिक पुलिस अब लगातार अभियानजारी रखने की बात कर रही है| लिहाजा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व ट्राफिक नियमों से खिलबाड़ करनें वालों के खिलाफ कार्यवाही का डंडा चल सकता है|
यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के लाल दरवाजे, आईटीआई चौराहा, मसेनी चौराहा, सेंट्रल जेल चौराहा, जसमई चौराहा आदि जगहों पर ट्राफिक पुलिस ने अभियान चलाया| जिसमे अबैध रूप से चल रहे सात छोटे बड़े वाहन सीज किये गये| जबकि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें वाले एक दर्जन वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गयी| जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा| यातायात प्रभारी नें वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन से संबंधित कागजात पूरे रखें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]