लोको पायलटों ने की 36 घंटे की भूख हड़ताल

0
506

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत में कानूनन एक दिन में 8 घंटे की ड्यूटी करने का प्रावधान है। लेकिन रेलवे के लोको पायलटों का कहना है कि वे 11 घंटे से 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं। इस वजह से हादसे भी होते रहते हैं। लेकिन सरकार की तरफ से उनके लिए समधान नहीं निकला है। इसलिए, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का फैसला किया है।
लोको पायलटों ने गुरुवार को सुबह से 36 घंटे तक का उपवास शुरू कर दिया है। इस अवधि के दौरान जिन लोको पायलट्स की ड्यूटी पड़ेगी वे काम करेंगे, लेकिन भोजन नहीं करेंगे। वे भूखे पेट काम करेंगे और सरकार के समक्ष अपना विरोध जताएंगे। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन में डीजल लावी पर धरना प्रदर्शन शुरू किया| लोको पायलट अमित श्रीवास्तव, सुभाष कुमार, प्रदुमन यादव, जनमेजय यादव, मनराज मीना, उदय प्रताप सिंह रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]