1051 रुपए कुंतल तक बिक्री हुआ आलू

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को आलू अधिकतम 1050 रूपये कुंतल में बिक्री हुआ| वहीं खरीदारी भी बेहतर रही|
शहर की सातनपुर आलू मंडी में आलू सोमवार की अपेक्षा आवक 100 मोटर यानी आधी रही| मंगलवार को स्थिर भाव के बीच गड्ड आलू 551 रूपये कुंतल से 751 रूपये कुंतल,छट्ठा आलू 801 से 921 व साउथ क्वालिटी पके छट्ठा आलू 951से 1051 रुपए कुंतल में बिक्री हुई ।