तीन बाइकों की भिंडत में आधा दर्जन गंभीर घायल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तीन बाइकों की भिंडत में आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये| सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर निवासी 22 वर्षीय अमित पुत्र बबलू शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा से आलू खोदकर बाइक से मजदूर लेकर वापस आ रहा था| उसी दौरान इटावा-बरेली हाई-वे पर कारगिल पंप के निकट बाइक टकरा गयी| जिससे अमित की बाइक पर बैठे मजदूर टिंकू पुत्र कुंवर सिंह, ब्रजेश पुत्र सुरेश निवासी गढ़ नगला भूड़ मऊदरवाजा व दूसरी बाइक पर सबार विकास पुत्र रामदास निवासी पिहानी हरदोई, प्रेम पुत्र राजू निवासी शहाबाद हरदोई, मोहम्मदाबाद से रविन्द्र नागर पुत्र मुन्ना नागर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने जा रहे थे। तीनों की बाइकों की भिडंत में सभी घायल हो गये| 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा| मौके पर कस्बा इंचार्च राजेश सिंह पहुंचे। सीएचसी से चिकित्सक सन्नी मिश्रा ने ब्रजेश व अमित को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।