फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीते 2 साल पूर्व पत्नी की मौत हो जानें से परेशान चल रहे टैम्पों चालक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खजुरी के मजरा शेखपुर निवासी 32 वर्षीय गोविन्द की पत्नी कामिनी की दो साल पूर्व मौत हो गयी थी| गोविन्द नें 14 फरवरी के शाम को अपने घर के बरामदे में पंखे के कंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| गोविन्द की माँ सोनी देवी जब खाना देनें गयी तो उसका गोविन्द का शव देखकर उसकी चीख निकल गयी| सूचना मिलने पर फिल्ड यूनिट टीम साक्ष्य एकत्रित किये| पत्नी की मौत के बाद उसका चार वर्षीय पुत्र राघव अपनी नानी के घर मोहल्ला नई बस्ती मोहनपुर रोड कमालगंज में रह रहा है| सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा l
पत्नी के मौत के दो साल बाद फांसी लगाकर दी जान




