फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कालेज फतेहगढ़ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय कैरियर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया|
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र व छात्राओं को कैरियर के नये आयाम प्राप्त करने के लिये यह कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर मंच है। जनपद स्तरीय कैरियर मेले में एक साथ कई विभागों के अधिकारियों के द्वारा उन्हें उनके कैरियर चुनने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कैरियर मार्गदर्शन की उपयोगिता को समझाया और छात्र व छात्राओं की अभिरुचि अनुसार उन्हें आगे कैरियर मे महत्व को बताया। सीडीओ ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से छात्र व छात्राओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु कार्यक्रम को कराया जा रहा है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुये कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं वहाँ जाइये, मगर आप अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से लगना होगा, तो निश्चित ही आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरस्वती विद्या मंदिर इ० का० फतेहगढ़ की बैण्ड टीम ने जोरदार स्वागत किया व एन०सी०सी० कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, फतेहगढ़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की व मदन मोहन कानोडिया बालिका इ०का० फर्रुखाबाद की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी , प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रजलामई अनुपम अवस्थी, प्राचार्य आईटीआई (कार्यदेशक) बृजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक दयाचन्द, नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष सदानन्द शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह , कार्यक्रम के नोडल सौरभ प्रताप सिंह, कार्यक्रम आयोजक दीपिका राजपूत, जिला समन्वयक मनेन्द्र मिश्र रहे |
जनपद स्तरीय कैरियर मेला का हुआ आयोजन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



