महाकुम्भ नगर:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है|आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी|मौके पर आरएएफ,यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया|आग सेक्टर 18 शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी|
पुलिस अधिकारियो के मुताबिक आग लगी और कुछ मिनटों के भीतर ही काबू पा लिया गया| कोई जनहानि नहीं हुई है|आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है|फायर ब्रिगेड की स्पेशलाइज्ड टीम यह पता लगाएगी कि आग किस वजह से लगी|
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,कोई जनहानि नहीं

