अग्निवीर भर्ती में बरेली के 1003 ने लगायी दौड़, 432 पास

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अग्निवीर भर्ती के पहले दिन 1003 युवाओं ने मैदान पर दम दिखाया। जिसमे 432 युवा पास हुए|
मंगलवार को सुबह तीन बजे सभी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्र किया गया। यहां से टोकन देने के बाद सभी को सिखलाईट रेजीमेंट सेंटर के बैरियर से सैन्य क्षेत्र में प्रवेश कराया । प्रपत्रों की जांच के बाद दौड़ के लिए युवकों को करियप्पा मैदान पर लाया गया। भर्ती कार्य में लगे अफसरों व जवानों ने युवकों का मार्गदर्शन किया। दौड़ में शामिल हुए 1003 युवाओं में 432 ने दौड़ को पास किया| 1276 को आमंत्रण पत्र दिये गये थे| 5 फरवरी को जनपद हरदोई के युवा अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगायेंगे|