बीमार व्यवस्था: चौथे दिन भी नही निकल सकी घायल मुनीम के पैर की गोली, फिर किया रिफर

0
433

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल की बीमार व्यवस्था का एक नमूना फिर देखने को मिला, जहाँ से दूसरी बार फिर गोली लगनें से घायल सराफा मुनीम को हायर सेंटर रिफर किया गया| जिससे व्यवस्था पर सबाल उठना लाजमी हैं | चिकित्सक के अनुसार सीआर मशीन के ना होनें पर लोहिया में आपरेशन नही हो सकता|
थाना राजेपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी रामौतार उर्फ कल्लू सराफा मुनीम का कार्य करता है| जिसको बीते 1 फरवरी को शाम कार सबारों नें जांघ में गोली मारकर घायल किया था| उसका एक लाख 70 हजार रूपये व जेबरात का बैग लूट लिया था| घायल मुनीम कल्लू की जांघ में बुलेट फंसा था| जहाँ से उसे सीएचसी राजेपुर, उसके बाद लोहिया अस्पताल, उसके बाद सैफई भेजा गया | बीते दिन सैफई से आकर रामौतार नें सीएचसी राजेपुर में मेडिकल कराया| उसके बाद उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल बीते दिन भेजा गया| बीते सोमवार लेकर मंगलवार दोपहर तक घायल का मात्र एक्स-रे कराया गया| वहीं घायल निजी प्रतिष्ठान में एक्स-रे आदि जाँच करायी गयीं, जिसमे उसका हजारों का खर्च आया | लेकिन उसके बाद नतीजा ठांक के तीन पात ही साबित हुआ| लोहिया के आर्थो चिकित्सक नीरज वर्मा नें उसका परीक्षण किया| मंगलवार को सीआर मशीन (कंप्यूटेड रेडियोग्राफी मशीन) ना होनें के चलते रामौतार को हायर सेंटर फिर रिफर किया गया है| मंगलवार को उसका एक्स-रे लोहिया में भी हुआ| इसके साथ बाहर से भी कराया गया|
डा. नीरज वर्मा नें बताया कि मरीज रामौतार उर्फ कल्लू के गोली फंसी है| लेकिन बिना सीआर मशीन के लोहिया अस्पताल में आपरेशन नही हो सकता| क्योंकि गोली जांघ की नस में पास है, जिससे बिना सीआर के नस कटने का खतरा हो सकता है| लिहाजा रामौतार उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है|
चार दिन बाद भी लूट में पुलिस का नेटवर्क फेल,सीसीटीवी व सर्विलांस के सहारे पुलिस
दरअसल पुलिस मुनीम के साथ लूट की घटना को अंजाम देनें के बाद उसके जांघ में गोली मार दी गयी थी| मामले में थाना राजेपुर पुलिस, स्वाट टीम सहित कई टीमें लगीं हैं| लेकिन अभी तक सफलता पुलिस के हाथ नही लगी है| एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी नें बताया कि सीसीटीवी खंगालें जा रहे हैं | थानाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी नें बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]