फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकारी बाल रोग चिकित्सक को निजी अस्पताल में दिखानें गये स्वजनों से मारपीट करनें के मामले में पुलिस नें एफआईआर दर्ज की है| मजे की बात है कि जो चिकित्सक सरकारी सेवा में है वह उसी अस्पताल के सामने अपनी दुकान चला रहा है और जिम्मेदार आँखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं|
जनपद हरदोई के सांडी छिबरामऊ निवासी इंद्रेश सिंह भदौरिया नें थाना कादरी गेट में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि बीते 30 जनवरी 2025 को अपने पुत्र हनु भदौरिया को सुबह 8:30 बजे कटियार अस्पताल में डा. शिवाषीश उपाध्याय के पास भर्ती कराया था| जिसकी देखरेख डा.भानु प्रताप कर रहे थे| 31 जनवरी को हनु के लगी विग्गो से वापस खून आनें लगा| जिसकी शिकायत जब मौके पर मौजूद कर्मचारियों से की तो उन्होंने कोई ध्यान नही दिया, जब दोबारा फिर कहा तो जिस पर अस्पताल कर्मी नाराज हो गये और अभद्र भाषा का प्रयोग करनें लगे| अस्पताल के पांच लड़के व दो लड़कियां हाथों व बेल्ट से मारपीट करनें लगे| जिससे इंद्रेश के सभी कपड़े फट गये| जिसमे 25 हजार रूपये व अन्य पर्चे भी अस्पताल कर्मियों नें छीन लिये| डा. शिवाशिष उपाध्याय लोहिया अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर संविदा पर तैंनात हैं |
संविदा बाल रोग चिकित्सक को निजी अस्पताल में दिखानें गये बालक के स्वजनों से मारपीट में एफआईआर



