शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों नें लगाया जाम, सेल्स मैन से धक्का-मुक्की

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) शराब ठेका गाँव से अलग हटानें की मांग को लेकर ग्रामीणों नें जाम लगा दिया| ग्रामीण महिलाओं नें सेल्स मैंन से धक्का-मुक्की कर दी| मौके पर पंहुची पुलिस और आबकारी अधिकारियों नें ग्रामीणों से वार्ता कर कार्यवाही का भरोसा दिया|
थाना जहानगंज के ग्राम मझिगवां के सामने रजीपुर-उधरपुर मार्ग पर सलीमापुर का देशी शराब का ठेका है| जिस पर आये दिन शराबियों का जमाबड़ा लगा रहता है|जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है| महिलाओं को निकलने में भी समस्या होती है| लिहाजा ग्रामीणों नें महिलाओं के साथ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| वहीं ठेका के सेल्स मैंन अतुल कुमार के साथ महिलाओं नें धक्का-मुक्की कर दी| सूचना मिलने पर आबाकरी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र पटेल आदि मौके पर पंहुचे और ग्रामीणों से वार्ता की| ग्रामीणों नें शिकायत कर कहा कि ठेके के निकट ही स्कूल हैं| जिससे बच्चो पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है| लिहाजा ठेके को किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाये| अधिकारियों नें कार्यवाही का भरोसा दिया| आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी नें बताया कि ग्रामीणों को ठेके से समस्या है, लिहाजा ठेका मालिक से ठेके के लिए जगह देखने को कहा गया है| विभाग भी जगह तलाश कर रहा है| ठेके को हटानें का प्रयास किया जायेगा|