फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीएससी की परीक्षा देनें जा रहे बाइक सबार अधिवक्ता के पुत्र व उसका साथी घायल हो गया| दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ अधिवक्ता के पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि घायल को भर्ती किया गया|
जनपद लखीमपुर खीरी के बाबूगंज लक्ष्मीपुर गोला निवासी अधिवक्ता सत्यप्रकाश का 22 वर्षीय मोहित अपने दोस्त 22 वर्षीय विकास पुत्र शिवकुमार के साथ बीएससी कृषि की परीक्षा देनें नवाबगंज बाबू सिंह कालेज आ रहे थे| विकास नें बताया कि रोहिला के निकट एक बाइक सबार से लिफ्ट ली और दोनों दोस्त बाइक पर बैठ गये| रोहिला अंडरपास के निकट सामने से आ रही बुलेरो कार से बाइक टकरा गयी| जिससे पीछे बैठे विकास व मोहित उछलकर सड़क पर गिरे | विकास खड्ड में चला गया जबकि मोहित को पीछे से आ रहे डम्पर नें कुचल दिया| गंभीर रूप से घायल मोहित व विकास को सीएचसी मोहम्मदाबाद लाया गया| सीएचसी में डा. सनी मिश्रा नें मोहित को मृत घोषित कर दिया| सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक लक्ष्मी नारायण मौके पर पंहुचे और जाँच की| घायल विकास नें बताया कि मोहित के पिता अधिवक्ता हैं| वह लखीमपुर खीरी न्यायालय में विधि व्यापार करते हैं| मृतक की माँ शशि प्रभा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है|
मार्ग दुर्घटना में अधिवक्ता के पुत्र की मौत, साथी घायल



