प्रदेश में फिर बदली मौसम की चाल,बार‍िश का अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर भारत के साथ पूरे यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां दोपहर के समय गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है। आज साल के पहले महीने का आखिरी दिन है और फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि फरवरी में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में तीन फरवरी से बारिश का स‍िलस‍िला शुरू हो सकता है। वहीं पांच फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश काे लेकर मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है।