पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को कांग्रेसियों नें दी श्रद्धांजलि

0
490

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता व अखंडता की शपथ ली गई। इसके साथ ही रामधुन भी बजायी गयी|
कार्यवाहक शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे कांग्रेसियों ने कहा कि गांधी जी ने न्याय, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिसा को अपना जीवन समर्पित किया था। बापू आज भी हमारे बीच जीवित हैं। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चहिए। इसके साथ ही कांग्रेसियों नें रामधुन भी गायी| इस दौरान जानकी शुक्ला, दीपक चतुर्वेदी , वीरेंद्र मिश्रा, सुनीता तिवारी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]