फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौनी अमावस्या पर तड़के से ही गंगा के घाटों पर आस्था की डुबकी का सिलसिला शुरु हो गया। जहां श्रद्धालुओं ने घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई, वहीं दूसरी तरफ मंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी। गंगा के किनारे आस्था की बयार बहती दिखाई दी। 
बुधवार को शहर के पांचाल घाट पर मौनी अमावस्या पर बूढ़े,जवान,बच्चे, महिलाएं सभी अपने कंधों पर गठरी,कंबल,चादर लादे हुए थे। उनके मन में एक ही सपना था, गंगा स्नान करना, ताकि सारे कष्ट दूर हो जाएं। श्रद्धालु अपनी हर परेशानी और कष्ट को भुलाकर, केवल गंगा में स्नान करने की इच्छा से भरे हुए थे।
यातायात की व्यवस्था रही बेहतर
यातायात व्यवस्था मौनी अमावस्या पर लाखों की भीड़ उमीड़| लेकिन जाम की स्थित नही रही| जिससे यात्रियों नें राहत की सांस ली| यातायात की व्यवस्था यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार व उपनिरीक्षक यातायात रजनेश कुमार मौके पर तैनात रहे| 


मौनी अमावस्या: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



